MP Sports Awards 2024 : प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेंगे एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र पुरस्कार, 15 जून से 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

पुरस्कार के लिये पात्रता, पुरस्कार राशि एवं अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट http://dsywmp.gov.in/ पर उपलब्ध है। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक https://anudan.dsywmp.gov.in/ से तथा प्ले-स्टोर से खेल और युवा कल्याण (DSYWMP) के “Anudan” एप डाउनलोड करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sports and Youth Welfare Department Madhya Pradesh

MP Sports Awards 2024: देश और दुनिया के खेल मानचित्र पर मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य सरकार  हर साल की तरह इस साल भी सम्मानित करेगी, राज्य शासन के खेल विभाग ने एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी एवं लाइफ-टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं, इन पुरस्कारों के लिए कोई भी खिलाड़ी और कोच 15 जून से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साहसिक खेल- समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित खेल के लिये भी मिलेंगे पुरस्कार 

खेल और युवा कल्याण विभाग के नवीन “पुरस्कार नियम-2021’’ के अनुसार ये पुरस्कार विगत 5 वर्षों (एक अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2024) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किये जायेंगे। इस बार साहसिक खेल- समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित खेल के लिये भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिये आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

शर्तें विभागीय वेबसाइट http://dsywmp.gov.in/ पर उपलब्ध

पुरस्कार के लिये पात्रता, पुरस्कार राशि एवं अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट http://dsywmp.gov.in/ पर उपलब्ध है। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक https://anudan.dsywmp.gov.in/ से तथा प्ले-स्टोर से खेल और युवा कल्याण (DSYWMP) के “Anudan” एप डाउनलोड करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

31 जुलाई 2024 तक जमा करना अनिवार्य

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय या फिर संचालनालय खेल और युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई, 2024 तक जमा करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन-पत्र मान्य नहीं होंगे 

ध्यान रहे निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन-पत्र खेल पुरस्कार के लिये मान्य नहीं किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिये आवेदक संचालनालय खेल और युवा कल्याण, तात्याटोपे स्टेडियम और निकटतम जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews