MP TRANSFER : मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदारों के थोकबंद तबादले, आदेश जारी, जानें किसको कहां भेजा

RAS transfer news

MP Transfer News :  चुनावी साल में मध्य प्रदेश में आईपीएस, आईएएस समेत अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बाद अब राज्य शासन ने राजस्व विभाग के प्रभारी नायब तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के भी तबादला आदेश मंगलवार को जारी कर दिए। सतना के अधिकांश अधिकारी पड़ोसी जिलों में भेजे गए हैं।  इस ट्रांसफर लिस्ट में कुल 306 अधिकारियों के नाम है।

जानिए किसको कहां भेजा

  1. सतना जिला मुख्यालय की रघुराजनगर तहसील के तहसीलदार बीके मिश्रा को सतना से कटनी स्थानांतरित किया गया है।
  2. मिश्रा शहडोल से सतना में पदस्थ किए गए थे,अब उन्हें पड़ोसी जिले कटनी भेजा गया है। उनके स्थान पर रीवा से तहसीलदार जितेंद्र तिवारी को सतना भेजा गया है।
  3. रैगांव तहसील का जिम्मा संभाल रहे नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार तिवारी का तबादला बैतूल के लिए किया गया है। तिवारी को प्रभारी तहसीलदार बना कर सतना से बैतूल भेजा गया है।
  4. बिरसिंहपुर के नायब तहसीलदार अजीत तिवारी,अमरपाटन के नायब तहसीलदार डॉ शैलेन्द्र बिहारी शर्मा तथा नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह का तबादला सतना से कटनी के लिए किया गया है।
  5. चित्रकूट के नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर अनूपपुर और नायब तहसीलदार नागेंद्र त्रिपाठी इंदौर भेजे गए हैं जबकि आशीष शर्मा का तबादला उमरिया किया गया है।
  6. सतना से स्थानांतरित किए गए इन नायबों की जगह नायब तहसीलदार अनुराग सिंह मरावी उमरिया से सतना, यतीश शुक्ला रीवा से सतना, निष्ठा चौधरी रीवा से सतना व सौरभ मिश्रा सीधी से सतना भेजे गए हैं।
  7. प्रभारी तहसीलदार राय सिंह कुशराम का तबादला मंडला से सतना किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews