ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र, विभाग से भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग

Transport

सांकेतिक तस्वीर

MP Transport Association wrote a letter to the Transport Minister : ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने परिवहन विभाग को भ्रष्टाचारियों के चंगुल से मुक्त कर आदर्श बनाने की मांग की। एसोसिएशन के चेयरमेन राजेंद्र त्रेहन ने कहा है कि मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में कुछ लोगों के कारण भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह फैल गया है। उन्होने भ्रष्टाचार को दूर करने की कार्रवाई की मांग करते हुए इसे आदर्श विभाग बनाने की मांग की है।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा लिखा गया पत्र

इस पत्र में लिखा गया है कि ‘मध्यप्रदेश की जनता ने एक बार पुनः माननीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी पर सौ फीसदी विश्वास जताते हुए भाजपा की सरकार बनाई है और यह बेहद सौभाग्य की बात है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एक ओजस्वी प्रखर वक्ता और ईमानदार छवि के श्री डॉ. मोहन यादवजी और आप जैसे सौम्य, सरल स्वाभाव के मंत्री परिवहन विभाग को मिले हैं। आपसे आम जन को उम्मीद ही नही अपितु अटल विश्वास है की आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश का परिवहन विभाग भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा और माननीय प्रधानमंत्रीजी का भ्रष्टाचार मुक्त देश व प्रदेश का सपना भी पूरा होगा। प्रधानमंत्रीजी द्वारा चिन्तन कर अपने वक्तव्य में कई बार बोला गया है की भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है।

विगत कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में जिस तरह से कतिपय लोगों ने भ्रष्टाचार के कैंसर को पनपाया और फैलाया है, यह किसी से छुपा नहीं है। इसके चलते म.प्र. परिवहन विभाग की छवि पूरे देश भर में धूमिल हुई है। अगर यह कहा जाए कि एक चांडाल चौकड़ी के रूप में कुछ लोगों ने पूरी व्यवस्था को अपने व्यक्तिगत हितों की पूर्ति का साधन बना लिया है तो गलत नहीं होगा। ऐसे लोग एक बार फिर से परिवहन विभाग में सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार भ्रम फैलाकर सरकार की छवि को खराब करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन पिछले एक माह से जिस तरह से म.प्र. सरकार ने माननीय श्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में काम किया है हमें पूरी उम्मीद है कि इस तरह की भ्रष्टाचार पूर्ण व्यवस्था को फैलाने वाले न केवल परिवहन विभाग से दूर होंगे बल्कि नई ऊर्जा और उमंग के साथ परिवहन विभाग प्रदेश के विकास में एक नई रफ्तार के साथ बढ़ता नजर आएगा और आपके नेतृत्व में परिवहन विभाग एक आदर्श विभाग बनेगा, ऐसी आशा हम आपसे करते है।’

Corruption

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews