
MP Weather Update : वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते भोपाल और इंदौर से लेकर जबलपुर तक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) की मानें नवंबर अंत तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। 25 नंवबर के बाद ठंड में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।
मौसम विभाग (MP Weather Cloud) के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण 25 नवंबर से 28 नवंबर तक दिन और रात का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री तक कम हो सकता है।वही 18 नवंबर से 25 नवंबर तक एक से लेकर 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन कड़ाके की ठंड दिसंबर और जनवरी के महीने में ही पड़ेगी। पचमढ़ी में पहली बार अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे 24.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
ग्वालियर-जबलपुर में गिरेगा पारा
मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और अरब सागर से हल्की नमी आने के कारण 18 नवंबर को ग्वालियर का तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन 19 नवंबर से हवा का रुक उत्तरी होते ही कश्मीर से बर्फीली ठंडक आना शुरू हो जाएगी और ठंड बढेगी। 20 नवंबर के बाद रात में में पारा में तेजी से गिरावट आएगी।वही जबलपुर में 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर जा सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, आज 18 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 19 नवंबर के बाद जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। इसके बाद 21 नवंबर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आज से इंदौर में ठंड का तेज असर देखने को मिलेगा।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

