MP Weather Alert: मप्र में झमाझम के आसार, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

HEAVY RAIN

भोपाल।
अगस्त महिना लगते ही एमपी (MadhyPradesh) में फिर से बारिश का दौर शुरु हो गया है, आने वाले दिनों में तीन सिस्टमों के एक साथ सक्रिय होने के बाद प्रदेशभर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसी के चलते शनिवार को एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज शनिवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं मध्य प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसी के प्रभाव से नमी वाली हवा आने के कारण उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। यह सिस्टम शनिवार-रविवार तक पूर्वी एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश तक पहुंच सकता है। जिससे 15 से 18 अगस्त तक जिले के अधिकांश भागों में तेज बारिश होने की संभावना है।इस मानसून द्रोणिका के अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण की ओर शिफ्ट होने और सक्रिय रहने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान, अरब सागर से मजबूत नम दक्षिण-पूर्वी हवाओं का अभिसरण(कन्वर्जेन्स) उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत अर्थात दक्षिण मध्य प्रदेश में जारी रहने की संभावना है। इन मौसम परिस्थितियों के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।

भोपाल में तापमान में गिरावट, चल सकती है तेज हवा
मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल शहर में हल्की बारिश का दौर जारी है। यह दौर आज शाम से और तेज हो सकता है। इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि शहर का तापमान भी गिर जाएगा।भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.3 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहना है कि यदि अगले 24 घंटों में बारिश का दौर जारी रहा तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से नीचे जा सकता है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों में शहडोल, रीवा, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर और शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। एमपी में अच्छी बारिश होने से पार्वती नदी में उफान आ गया। गुगोर पार्वती नदी में चार फीट ऊंची क्षतिग्रस्त पुलिया के बराबर पानी चल रहा है।जिससे रास्ता बंद होने से एमपी का संपर्क कट गया है। इसके बावजूद जान जोखिम में डाल कर क्षतिग्रस्त पुलिया से पैदल व दुपहिया वाहन निकल रहे हैं।प्रदेश के उमरिया में 15, मेहदवानी, डबरा में 10, शाहपुरा, तेंदूखेड़ा, सीहोर में 8, श्यामपुर, राघौगढ़, ब्योहारी में 7, कट्टीवाड़ा, समनापुर, सीधी 6, ब्यावरा, ढीमरखेड़ा, रामनगर में 5 सेमी बारिश हुई।

इन जिलों में अति भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट)
कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह , सागर

इन जिलों में भारी वर्षा (येलो अलर्ट)
सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, विदिशा,रायसेन, सीहोर, होशंगबाद, बैतूल।

इन जिलों में बौछारों के आसार
रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर,होशंगाबाद, ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में कही कही।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews