MP Weather : 24 जुलाई को एक्टिव होगा नया सिस्टम, मानसूनी गतिविधियां बढ़ी, 13 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : एमपी मौसम विभाग की मानें मध्य प्रदेश मे मानसून का प्रभाव लगातार जारी है। आज शनिवार को फिर 13 जिलों में भारी बारिश तो 39 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।उधर 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक नया चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। इस मौसम प्रणाली के असर से 25 जुलाई से प्रदेश में कई जिलों में अतिवृष्टि भी हो सकती है।

इंदौर भोपाल में भारी बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें  भोपाल इंदौर में भारी बारिश का अलर्ट है। सांवेर, सोनकच्छ, हातोद, महू में भी बारिश होने के आसार हैं।  ग्वालियर और जबलपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर तेज बारिश की भी संभावना है। उज्जैन में भारी बारिश होने का अलर्ट है।  बैतूल, रतलाम, उज्जैन, आगर, छिंदवाड़ा, सीहोर, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास जिले में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।  नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, बड़वानी, झाबुआ, धार, शाजापुर, मंदसौर, नीमच जिले में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

24 को सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें आज जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश के अलर्ट के कारण उज्जैन कलेक्टर ने आज शनिवार को नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल्स में अवकाश घोषित किया है। 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले हैं। उसके प्रभाव से 25 जुलाई से मप्र के अधिकतर जिलों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें  आज नौ जिलों सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और आगर-मालवा में अति भारी बारिश तो भोपाल, रायसेन, राजगढ़ और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वर्तमान में हवाओं का पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का दक्षिण मप्र व उत्तरी महाराष्ट्र के बीच बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी, नॉर्थ आंध्र प्रदेश, साउथ ओडिशा पोस्ट पर सिस्टम एक्टिव हैं। साउथ छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। एक मानसून ट्रफ लाइन कोटा, रायसेन, सिवनी, रायपुर, ओडिशा होते हुए गुजर रही है। पूर्वी-पश्चिमी हवाएं भी आपस में मिल रही हैं, जिससे दक्षिण मध्यप्रदेश से लगे इलाकों में इसका असर है। इन सभी सिस्टम की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। वही उत्तरी ओड़िशा के ऊपर जो कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था वो अब दक्षिणी और उत्तरी आंध्र प्रदेश के आसपास पहुंच चुका है। इसके असर से मप्र के दक्षिणी हिस्से में आगामी दिनों में वर्षा में थोड़ी कमी आ सकती है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकार्ड

पिछले 24 घंटे में मलाजखंड में 16, खरगोन में 11, नर्मदापुरम में आठ, धार में आठ, सिवनी में पांच, नरसिंहपुर में चार, इंदौर में 1.2, जबलपुर, मंडला में एक, पचमढ़ी में 0.8,उज्जैन में 0.6, छिंदवाड़ा में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। उधर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हरदा जिले के हरसूद में 15, सीहोर जिले के इछावर में 14, खंडवा जिले के खालवा में 12, हातोद एवं सोनकच्छ में नौ, खरकिया में आठ, आलोट, आष्टा, इंदौर, पिपरिया में सात सेमी वर्षा हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews