MP Weather : मानसून की सक्रियता बढ़ी, 30 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : नए सिस्टम के एक्टिव होने और मानसून की सक्रियता बढ़ने के चलते मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। आज मंगलवार को श्योपुर में अति भारी बारिश तो ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां 2.5 इंच से ज्यादा पानी गिरने का अनुमान है। वही इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार  नॉर्थ ईस्ट राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तरी मध्यप्रदेश से होकर पूर्व की ओर बढ़ेगा और ट्रफ लाइन एक्टिव होगी, जिसके झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। श्योपुरकलां में अति भारी बारिश और विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

जानें 5 बड़े जिलों का हाल

एमपी मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में हल्की बारिश और बैरागढ़ और शहरी क्षेत्र में तेज बारिश भी हो सकती है।
इंदौर में नमी की वजह से कुछ जगहों पर तेज बारिश तो अधिकतर जगहों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान है। जबलपुर में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।अभी दो-तीन दिनों तक इसी तरह रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। ग्वालियर में भी गजक चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। वही उज्जैन में मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यहीं से कोटा, गुना, सतना, डाल्टनगंज, बांकुरा से पूर्व दिशा की ओर होते हुए मणिपुर तक मानसून की अक्षीय रेखा भी गुजर रही है। इसके अलावा गुजरात तट से केरल तट तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आ रही है, इसके चलते मध्यप्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश हो रही है।अगले 24 घंटे के दौरान भी जबलपुर ग्वालियर-चंबल संभाग में अनेक स्थानों पर जहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है वहीं श्योपुर, शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

जानिए अबतक का एमपी में बारिश का रिकॉर्ड

आईएमडी भोपाल के अनुसार, मध्य प्रदेश में 1 जून से 10 जुलाई तक सामान्य से 13% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 18% अधिक वर्षा हुई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 8% अधिक वर्षा हुई है। पूरे मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। मानसून की दोनों शाखाओं के सक्रिय हो जाने से ग्वालियर, उज्जैन, चंबल और सागर संभाग में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। वहीं इसका असर जबलपुर शहडोल संभाग के हिस्सों पर भी दिखेगा। बाकी हिस्सों में छिटपुट वर्षा होती रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews