MP Weather : चक्रवाती हवाओं का घेरा सक्रिय, 12 जिलों में तेज हवा-बूंदाबांदी के आसार, इन जिलों में बढ़ेगा पारा, 13 जून से बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में आज रविवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। अरब सागर में उठे तूफान ‘बिपरजॉय’ द्वारा नमी सोखने के बाद प्रदेश में अगले 2 दिन यानी रविवार और सोमवार को गर्मी का तेज असर देखने को मिल सकता है। वही राजधानी भोपाल में दिन में पारा 40 डिग्री के पार होने के चलते भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह सभी स्कूलों में 19 जून तक छुट्टी घोषित कर दी है। इधर, आज रविवार को 12 जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को कुछ जिलों बैतूल, हरदा, सीहोर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सागर में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी होने का अनुमान है। रविवार से मंगलवार तक इंदौर, उज्जैन व धार में बादल छाने के साथ वर्षा होने की संभावना है।नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

13 से 16 जून तक बदला रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो  ग्वालियर में अभी दो दिन और गर्मी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। मंगलवार से अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती तूफान बिपरजाय के अवशेषी प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और आंधी-बारिश के आसार बनेंगे। 13 जून से अरब सागर से आ रही नमी और जम्मू-कश्मीर में आने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर सहित अंचल में अधिकांश स्थानों पर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यह दौर 16 जून तक जारी रहेगा।

मंगलवार से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो सकता है।  वर्तमान में बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जिसके कारण अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में बादल छाएंगे और अगले दो दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और पारा 40 डिग्री तक पहुंचेगा, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews