MP Weather : प्री-मानसून एक्टिविटी जारी, जल्द एक्टिव होगा नया सिस्टम, 15 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश, जून अंत तक मानसून की दस्तक

mp weather

MP Weather And Monsoon : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है।वही एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के चलते प्रदेश में 15 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वही केरल में मानसून की देरी के चलते प्रदेश में जून अंत तक मानसून की एंट्री होने की संभावना है।

आज एक दर्जन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को भोपाल, देवास, धार, बैतूल, उज्जैन, अनूपपुर, सागर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, नीमच, सिवनी और मंदसौर में बारिश के आसार है। वही भोपाल, देवास, धार, बैतूल और उज्जैन में गरज-चमक की भी संभावना है, यहां 40Km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। ऐसा ही मौसम 8 जून को भी बना रह सकता है। 9 जून को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 10 जून को तेज बारिश होने की संभावना है।

8 जून को सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जून को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और उसका असर 9 व 10 जून को ग्वालियर व चंबल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इंदौर में अगले दो से तीन दिन तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी लेकिन बादल छाए रहेंगे । जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 8 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 9 जून से 11 जून तक तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ वर्षा की आशंका है।10 जून के बाद ग्वालियर में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अभी चक्रवात व अन्य सिस्टम एक्टिव है।वर्तमान में अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों से ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इस कारण प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी रहेगी। इसके चलते आगे दिनों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी की भी संभावना है। वही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

मानसून पर बड़ी अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, केरल में 8 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है, वही 24-25 जून तक मध्यप्रदेश में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। वही भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी मानसून देरी से दस्तक देगा। इस बार मानसुून के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते आने का अनुमान है, हालांकि इससे पहले प्रदेशभर में प्री मानसून एक्टिविटि के चलते बारिश का दौर जारी रहेगा,कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews