Weather Update : फरवरी अंत तक MP में 35 डिग्री पहुंच सकता है पारा, यहां बारिश-ओले के आसार

MP weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में मौसम (MP Weather Update) तेजी से बदल रहा है। फरवरी )February ) महिने के जाते जाते गर्मी का अहसास होने लगा है।दिन और रात के तापमान (Temperature) में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अभी तीन-चार दिन मौसम के इसी तरह के बने रहने की संभावना है।इसके बाद बदलाव देखने को मिल सकते है। वही अन्य राज्यों में कही कही बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना (MP Weather Forecast) नही हुई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update : मध्य प्रदेश में फिर बादल छाने के आसार, इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की माने तो द्रोणिका लाइन (ट्रफ) के रूप में मौजूद इस सिस्टम के असर से उत्तरी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। वही वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, वातावरण में नमी कम होने से शुष्कता बढ़ने लगी है और हवाओं का रुख भी दक्षिणी-उत्तर-पूर्वी हो रहा है, जिसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया। इस सिस्टम के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट होने की संभावना ( Weather Forecast)है। फरवरी अंत तक मध्य प्रदेश में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update : मप्र में फिर करवट लेगा मौसम, छाएंगे बादल, यहां बारिश के आसार

वही भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले पांच दिनों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। 26 फरवरी यानी शुक्रवार को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तानऔर मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी (Snow Fall) की काफी संभावना है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, पंजाब और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। 27 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चमोली, पौड़ी, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews