MP Weather : तूफान मोचा से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 3 संभागों में बारिश-आंधी की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : चक्रवाती तूफान मोचा का मध्य प्रदेश पर भी असर देखने को मिल सकता है। । 7 से 9 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के प्रभाव के चलते अगले 4 दिन तक मध्यप्रदेश में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है।वही आज रविवार को इंदौर संभाग में तो भोपाल समेत 8 जिलों में बूंदाबांदी के आसार है।इधर, रविवार को एक दर्जन जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

7 जिलों में बूंदाबांदी के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार को इंदौर संभाग के जिलों के अलावा भोपाल, सीहोर, बैतूल, देवास, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर और आगर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यहां गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने या चमकने की संभावना भी है। अगले 4 दिन तक बारिश और आंधी के पूर्वानुमान के चलते अगले हफ्ते तक प्रदेश में तापमान के ज्यादा बढने के आसार कम है।लेकिन दिन में पारा 37 और रात में 25 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

एमपी मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। राजस्थान व तमिलनाडु के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिससे हल्की नमी आ रही है और हल्के बादल छाए हुए है। 8-9 मई के बीच सक्रिय होने वाले मोका तूफान से हवा का रुख बदलेगा और ग्वालियर में गर्मी की दस्तक हो सकती है।आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार है।

3 सिस्टम एक्टिव, 3 संभागों के जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें  वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है। उधर, बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। यह प्रणाली रविवार को अवदाब का क्षेत्र बना सकती है और गहरे अवदाब का क्षेत्र बनने के बाद चक्रवाती तूफान मोका में बदलने की संभावना है। अरब सागर से मिल रही कुछ नमी के कारण रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शाम के समय गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को इन जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews