MP Weather: अक्टूबर में बदलेगा मौसम, 6 संभागों में बारिश के आसार, 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, जाने अपडेट

CG Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में अक्टूबर में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।चक्रवाती घेरे के प्रभाव से 30 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज बुधवार 28 सितंबर 2022 को 7 संभागों और 3 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 15 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की है। अगले तीन से चार दिन में ग्वालियर व चंबल संभाग के हिस्सो से मानसून के विदा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मौसम में बदलाव, छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार, पढ़िए विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज बुधवार 28 सितंबर को शहडोल, रीवा, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग के साथ पन्ना, दमोह और सागर में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सीधी, सिंगलौरी, अनूपपुर,शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी,मंडला, बालाघाट, सागर,बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ,रतलाम और उज्जैन में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 से 4 दिन मध्यप्रदेश में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।।

यह भी पढ़े..UP Weather: 30 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़े क्या कहता है विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जिसके प्रभाव दो से तीन दिन बाद प्रदेश के दक्षिण खंडवा, खरगोन व बुरहानुपर बैतूल, बालाघाट व छिंदावाड़ा में दिखेगा। 1 अक्टूबर काे बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है। इसके असर से चार–पांच अक्टूबर काे पूर्वी मप्र में बारिश हाे सकती है। इंदौर में अगले दो दिन तक हल्के बादल ही छाए रहेंगे । आज लोकल सिस्टम के असर से कुछ देर के लिए बारिश की संभावना है और फिर अक्टूबर के पहले  सप्ताह में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पश्चिमी मध्यप्रदेश, फिर केंद्रीय मध्यप्रदेश और अंत में पूर्वी मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई होगी।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश

Rainfall DT 28.09.2022
(Past 24 hours)
Sidhi 19.6
Umaria 2.8
Damoh 2.0
Indore 1.2
Ujjain trace
mm

mp

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews