भोपाल-इंदौर में हालात बेक़ाबू, दोनों देश के सबसे संक्रमित टॉप 10 शहरों में शामिल

भोपाल-इंदौर में हालात बेक़ाबू, दोनों देश के सबसे संक्रमित टॉप 10 शहरों में शामिल

भोपाल।
लगातार कोरोना के बढ़ते मामले के बाद मध्यप्रदेश (madhyapradesh) के इंदौर (indore)और भोपाल (bhopal) शहर टॉप 10 संक्रमित शहर में शामिल हो गए है। देश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों(Corona infected patients) वाले शहरों की सूची में इंदौर जहां 6वें स्थान पर पहुंच गया है वही भोपाल 10वें नंबर पर है।यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के कोविड-19 इंडिया पोर्टल (Covid-19 India Portal of the Ministry of Health and Family Welfare) की रिपोर्ट से सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मुंबई में मिले हैं। यहां कुल मरीजों की संख्या 47354 है। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर चेन्नई और अहमदाबाद हैं। जबकि इंदौर 3749 मरीजों के साथ संक्रमित शहराें की सूची में छठे और भोपाल 1937 मरीजों के साथ 10वें स्थान पर हैं। पूरे देश में अगर संक्रमित मरीजों की संख्या के बारे में बात करें तो यह दो लाख 48 हजार के पार जा चुकी है। मध्य प्रदेश में ये आंकड़ा 9500 के पार जा चुका है।

रिपोर्ट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला है।एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि भोपाल-इंदौर में हालात हुये बेक़ाबू हो गए है। दोनों शहर टॉप 10 संक्रमित शहर में शामिल हो गए है।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देश का 10वाँ सबसे संक्रमित और इंदौर देश का छठा सबसे संक्रमित शहर बन गया है।शिवराज जी,अब तो जनता को बता दो कि जिसे आप डरोना बोलकर हँस रहे थे, वो जानलेवा कोरोना ही था..!

शिवराज का इंदौर दौरा
इधर,विपक्ष के लगातार हमलों के बाद मुख्यमंत्री बनने के ढाई महिनों बाद आज शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) पहली बार इंदौर(indore) जा रहे है। जिसको लेकर प्रशासन(administration) ने तैयारियां कर ली है। शिवराज सरकार के सीएम(CM) बनने के बाद से ही प्रदेश में कोरोना का संकट गहरा गया था जिसमें सबसे ज्यादा संक्रमित जिला इंदौर बन गया था अब स्थितियों का वास्तविक जायज़ा लेने मुख्यमंत्री सोमवार को इंदौर पहुँच रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews