MPSOS Ruk Jana Nahi : 10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए एक और मौका, 20 जून तक कर सकते हैं आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana 2026: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड ने “रुक जाना नहीं” योजना 2026 के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan CET 2026

मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा संचालित “रुक जाना नहीं” योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 20 जून 2026 है। 10वीं और 12वीं में असफल या अनुपस्थित छात्र तय तिथि तक एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.mponline.gov.in या अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में एमपी बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। ​कक्षा 12वीं की परीक्षा 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 30 जून से 8 जुलाई 2026 तक चलेगी। यह परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे की पाली में आयोजित की जाएंगी।

​छात्रों के प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र mpsos.mponline.gov.in और mpsos.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।

जो छात्र एमपी बोर्ड की 10वीं या 12वीं की मुख्य परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में फेल हो गए हैं, वे इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके अलावा एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 में अनुपस्थित रहे छात्र और अप्रैल-मई 2026 में आयोजित द्वितीय परीक्षा में असफल हुए छात्र भी पात्र माने जाएंगे।

ध्यान रहे  योजना के तहत छात्रों को केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी जिनमें वे उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं। जिन विषयों में छात्र पहले से पास हैं, उनके अंक यथावत मान्य रहेंगे। यदि कोई छात्र इस परीक्षा में भी सफल नहीं हो पाता है, तो उसे दिसंबर 2026 में होने वाली अगली परीक्षा में मौका मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews