दिसंबर-जनवरी में हो सकते हैं निकाय चुनाव, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिए संकेत

दिसंबर-जनवरी में हो सकते हैं निकाय चुनाव, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिए संकेत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (Byelection) की तैयारियों के बीच नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body election) को लेकर सुगबुहाट शुरू हो गई है| काफी समय से पेंडिंग निकाय चुनाव दिसंबर और जनवरी तक कराये जा सकते हैं| नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) ने इसके संकेत दिए हैं|

मंत्री भूपेंद्र सिंह कहा कि जहां-जहां वार्डो का आरक्षण नहीं हुआ वहां जल्द वार्डों का आरक्षण होगा| मेट्रो को लेकर मंत्री सिंह ने कहा कि अगस्त 2023 तक भोपाल और इंदौर में मेट्रो शुरू हो जाएगी | स्मार्ट सिटी को लेकर कहा कि 7 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 2 का काम 90% कंप्लीट हो गया है|भोपाल और इंदौर में 90% काम हो चुका है| पूर्व की कमलनाथ सरकार ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की फंडिंग पर रोक लगाई थी|

गौरतलब है कि प्रदेश की 27 सीटों पर उपचुनाव होना है| हालाँकि चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का एलान नहीं किया है| लेकिन तैयारियां चल रही हैं| इधर विधानसभा उपचुनाव के बाद निकाय व पंचायत चुनाव होनर की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग भी उपचुनाव की तारीख घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार उपचुनाव होने के बाद पहले नगरीय निकाय के चुनाव कराए जाएंगे, फिर पंचायत चुनाव। इसकी पूरी तैयारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews