नरोत्तम मिश्रा ने लगाया जीतू पटवारी पर झूठ बोलने का आरोप, कहा ‘प्रश्न और संदर्भ समिति में करेंगे शिकायत’

नरोत्तम मिश्रा ने लगाया जीतू पटवारी पर झूठ बोलने का आरोप, कहा ‘प्रश्न और संदर्भ समिति में करेंगे शिकायत’

Narottam Mishra on Jeetu Patwari : संसदीय कार्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि विधानसभा में गलत जानकारी देने के लिए बीजेपी विधायक उनके खिलाफ प्रश्न संदर्भ समिति में जाएंगे और उन पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने सरकार और भाजपा को बदनाम करने और खुद को महिमामंडित करने के लिए सदन में झूठ बोला है। भाजपा विधायक प्रश्न और संदर्भ समिति में जीतू पटवारी की शिकायत कर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी से कार्रवाई की मांग करेंगे।’ उन्होने कहा कि हमने तय किया है कि जीतू पटवारी जी के झूठ बोलने में सदन का उपयोग करने के लिए, अपने आप को महिमामंडित करने के लिए, भाजपा को बदनाम करने के लिए, सरकार को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ शिकायत की जाएगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरूवार को जीतू पटवारी ने दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया था कि बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को भोजन कराने में सरकारी खर्च पर 40 करोड़ रूपये फूंक दिए गए। उन्होने कहा कि । उन्होने कहा कि शिवराज सरकार ने विज्ञापन और इवेंट में 62 अरब रुपये खर्च कर दिए और भाजपा कार्यालय में 400 रुपये प्रति कप की दर से चाय पिलाई। अब बीजेपी इन आरोपों को सरासर झूठा बताते हुए उनके खिलाफ हमलावर है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस मामले में कहा है कि विधानसभा आचार समिति से मामले की शिकायत की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews