अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बकुलनाथ का नाम आने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से किया सवाल

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बकुलनाथ का नाम आने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से किया सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगस्ता वेस्टलैंड (Agusta westland) 3000 करोड़ सौदे के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath) के बेटे बकुलनाथ (Bakulnath) का नाम आने पर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से जवाब मांगा है।

बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड के मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना (Rajiv saxena) ने अपने बयान में कांग्रेस (congress) के कई जाने-माने दिग्गज नेताओं का नाम लिया है, जिनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister of Madhya Pradesh, Kamal Nath) के बेटे बकुलनाथ (Bakulnath) का भी नाम सामने आया है। अगस्ता वेस्टलैंड के मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना ने 3000 करोड़ के घोटाले में जिनका नाम लिया है उसमें बकुलनाथ के साथ ही कमलनाथ के भतीजे रतुल पुरी (Ratul Puri) का नाम भी शामिल है। इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे हमेशा से कहते रहे थे कि कमलनाथ के सीएम रहते वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था और इस बयान के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है।

दरअसल अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर डील (AgustaWestland Chopper Deal) केस में मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना को 3 हफ्ते पहले ही अंतरिम जमानत मिली है। जिसके बाद एक बार फिर से चार्टर्ड अकाउंटेंट और अगस्ता के मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना ने अपने बयान में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ और भतीजे रतुल पुरी का नाम लेकर मामले को गरमा दिया है। राजीव सक्सेना ने अहमद पटेल और सलमान खुर्शीद का नाम भी लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews