नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘नए साल की सौगात है भू अधिकार योजना,’ कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया

नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘नए साल की सौगात है भू अधिकार योजना,’ कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया

Narottam Mishra : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना की सौगात दे रहे हैं। नए साल की सौगात देने वे टीकमगढ़ जा रहे हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है  10 हजार 500 लोगों को भू अधिकार अधिनियम के तहत भू खंड दिया जा रहा है। वहीं धर्मांतरण के मामले  पर उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में विषय विचाराधीन है। अवैध तरीके से धर्मांतरण ना हो इस पर सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।

कांग्रेस पर आरोप

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के जातिगत सर्वे पर कहा कि वो हमेशा से जातिगत राजनीति करती आई है और उसका परिणाम कांग्रेस भोग रही है।  वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के सरकार बनाने के दावे पर उन्होने कहा कि ‘इसी को दिवास्वप्न बोलते हैं। दिल्ली में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष नहीं बन पाया और आने वाले समय में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष नहीं बन पाएगा।’ बता दें कि अयोध्या के महंत ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है और भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि 2023 में मध्य प्रदेश की सरकार बनेगी और 24 में केंद्र में। वहीं नोटबंदी पर कपिल सिब्बल के बयान पर नरोत्तम ने कहा कि अदालत का निर्णय आने के बाद उसके फैसले पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं है। प्रियंका गांधी के बयान को लेकर गृहमंत्री ने तंज कसा कि ‘खरीदने बेचने की बात प्रियंका गांधी भूली नहीं हैं, पहले उनकी पेंटिंग 2-2 करोड़ में बिक जाती थी, रोबोट वाड्रा जमीन खरीद लेते थे अब यह मोदी जी के आने के बाद हो नहीं पा रहा जिससे वह परेशान हैं।’

सीडी वाले बयान पर पलटवार

गोविंद सिंह ने कहा है कि उनके पास बीजेपी मंत्रियों, नेताओं और आरएसएस कार्यकर्ताओं की अश्लील सीडी है। इस मामले पर उन्हें घेरते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘गोविंद सिंह मेरे मित्र हैं। इस उमर में ऐसी सीडी रखे क्यों हैं और देखना भी नहीं चाहिए। भजन करने की उम्र में गजल गाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि उनके पास सीडी हैं तो सबको दिखाना चाहिए और उनको सार्वजनिक भी करना चाहिए।’ पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव को लेकर उन्होने कहा कि वंदे मातरम गीत पश्चिम बंगाल से ही आया था, राम के नाम से उन्हें आपत्ति है, देश प्रेमियों की कमाई से चलने वाली गाड़ी पर यह पथराव है।

[dgv_vimeo_video id=”786174993″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews