राहुल गांधी की टी-शर्ट पर नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी, कहा ‘कोई उन्हें बता दे कि सर्दी आ गई है’

narottam mishra

Narottam Mishra on Rahul Gandhi T-shirt : भारत जोड़ो यात्रा में अधिकांश समय राहुल गांधी टी शर्ट में नजर आए हैं। इसे लेकर सवाल भी किए गए कि क्या उन्हें ठंड नहीं लगती है। दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इस दौरान भी वे टी शर्ट में ही चल रहे हैं। इस मामले पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी ली है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘अब उन्हें कोई बता ही नहीं रहा है कि सर्दी आ गई है। कोई उन्हें बता दे। उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, किसी को बता देना चाहिए। मैं तो समस्त कांग्रेसियों से कहूंगा कि उनके स्वास्थ्य की चिंता करें और उन्हें बताएं।’ गृहमंत्री ने कहा कि इस मौसम में राहुल गांधी को अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और अगर उन्हें ये खयाल नहीं है तो दूसरे कांग्रेसी नेताओं को इस बारे में उन्हें सचेत कर देना चाहिए।

बता दें कि 26 दिसंबर को दिल्ली की शीतलहर के बीच राहुल गांधी ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, चौधरी चरण सिंह, अटल  बिहारी वाजपेयी, बाबू जगजीवन राम की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसे लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें तपस्वी कह डाला और कहा कि ‘कड़ाके सर्दी में जब भारतीय जनता पार्टी के नेता कंबल ओढ़कर भारत को तोड़ने में लगे थे तो राहुल गांधी इस सभी समाधि स्थल पर नमन करके अपनी तपस्या पूरी कर रहे थे।’

[dgv_vimeo_video id=”784532609″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews