नरोत्तम बोले, ‘किसान कर्जमाफी’ के नाम पर किया गया सदी का सबसे बड़ा घोटाला

नरोत्तम बोले, ‘किसान कर्जमाफी’ के नाम पर किया गया सदी का सबसे बड़ा घोटाला

भोपाल| कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) के अंतिम 6 माह के कार्यकाल में लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए गठित ‘मंत्री समूह’ की बैठक सोमवार को मंत्रालय में हुई| बैठक में गृह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsi Silavat) और किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) मौजूद रहे| बैठक को लेकर चर्चा में नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कर्जमाफी को सदी का सबसे बड़ा घोटाला बताया है|

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा शुरुआती जांच में तथ्य मिले है कि किसान ऋण माफी योजना के नाम पर सदी का सबसे बड़ा घोटाला किया गया है| जिसमे ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांट दिए कर्ज माफ नही हुआ| उन्होंने बताया कि बिना नाम पते, एवं राशि के प्रमाणपत्र यहाँ से सीएम के हस्ताक्षर से जारी कर दिए, पैसा भी जारी कर दिया गया, लेकिन किसानों के खातों तक कोई पैसा नही पहुंचा| आखिर पैसा कहां गया इसकी ही जांच होना है|

कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगा
मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगा गया है, इसकी तह तक जाना है, वास्तविकता सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे| उन्होंने बताया कोरे प्रमाणपत्र जारी किए गए, ऐसा नही किया जा सकता था, किसानों के साथ सदी का सबसे बड़ा घोटाला किया गया है| तात्कालिक समय मे इनके पार्टी के ही नेता कहते थे कि कर्ज माफ नही हुआ|

ग्वालियर हादसे को दुखद घटना बताया
ग्वालियर में हुई आगजनी की घटना में सात लोगों की मौत पर नरोत्तम मिश्रा ने दुःख जताया| साथ ही जानकारी दी कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews