नरोत्तम का सवाल, ‘छिन्दवाड़ा क्या पाकिस्तान में है’

नरोत्तम का सवाल, ‘छिन्दवाड़ा क्या पाकिस्तान में है’

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के चौरई में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम द्वारा पूर्व भाजपा विधायक को सीएए पर बोले जाने से रोकने के मामले में अब राजनीतिक प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों की इस तरह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है और सवाल पूछा है कि ‘छिंदवाड़ा क्या पाकिस्तान में है’।

छिन्दवाङा के चौरई नगरपालिका के कार्यक्रम में सीएए पर बोलने पर भाजपा के पूर्व विधायक रमेश दुबे को एसडीएम मेघा शर्मा द्वारा रोके जाने पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि क्या छिंदवाड़ा पाकिस्तान में है जो सीएए पर बात नहीं की जा सकती। अपने बयान में नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान का दिन है। छिंदवाडा में हमारे पूर्व विधायक संविधान के बारे में चर्चा कर रहे थे। सीएए कानून की बात कर रहे थे, लेकिन वहां की एसडीएम ने रोक दिया। पूर्व मंत्री ने सवाल दागते हुए पूछा कि ‘छिंदवाडा क्या पाकिस्तान में है’। हिंदुस्थान के अंदर गणतंत्र दिवस के दिन गणतंत्र पर चर्चा नहीं होगी तो किस पर होगी। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मप्र के अधिकारी जिस तरह का व्यवहार वर्तमान में कर रहे है वास्तव में वह दुखद और चिंतनीय है। इसक लिए उन्हें भी चिंता करनी चाहिए और हम भी चिंतन कर रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews