
National Herald case MP Congress protest Bhopal
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत दी है, अदालत ने मंगलवार को ED द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। हालांकि कोर्ट ने ईडी को आगे की जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है। अदालत के फैसले के बाद से कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में भोपाल में प्रदर्शन किया, मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया, पुलिस द्वारा रोके जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी, कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस ने उनपर वाटर कैनन चला दी और आगे बढ़ने से रोक दिया।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश रची
हालाँकि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता तेज सर्दी में वाटर कैनन के इस्तेमाल से घबराये नहीं और डटे रहे बाद में जीतू पटवारी सहित कई नेताओं ने गिरफ्तारियां दी, जीतू पटवारी ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम घसीटे जाने पर भाजपा और मोदी सरकार को निशाने पर लिया, जीतू पटवारी ने कहा पीएम के इशारे पर देश की एजेंसियां काम कर रही हैं लेकिन अदालत पर हमें भरोसा है।
कांग्रेस चुप नहीं रहेगी
जीतू पटवारी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने अपने शासनकाल में देश को बेचने और कांग्रेस को गाली देने का काम किया है , उन्होंने ईडी की मदद से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की है ये कांग्रेस सहन नहीं करेगी, भले ही हमपर आंसू गैस के गोले छोड़े जाएं, वाटर कैनन चलाई जाये, जेल भेजा जाये लेकिन कांग्रेस चुप नहीं रहेगी।
नेशनल हेराल्ड मामले में आदरणीय सोनिया गांधी जी और आदरणीय राहुल गांधी जी के खिलाफ ईडी के मनगढ़ंत आरोपों को माननीय अदालत द्वारा खारिज किया जाना सत्ता के दुरुपयोग पर करारा तमाचा है।
भाजपा के इसी तानाशाही रवैये के खिलाफ आज सभी साथियों के साथ भाजपा कार्यालय का घेराव किया।
📍 भोपाल। pic.twitter.com/33FD58Fklq
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) December 17, 2025
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, हम राहुल गांधी जी के बब्बर शेर हैं, आपकी लाठी और पानी की बौछार से डरने वाले नहीं।
📍 सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में भाजपा कार्यालय घेराव, भोपाल pic.twitter.com/XiX6CKX5JU
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) December 17, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

