सेबी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, भोपाल में महासचिव जितेंद्र सिंह, जीतू पटवारी सहित विपक्ष ने किया ईडी कार्यालय का घेराव

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने अपने पूरे चुनाव अभियान में कहा था कि न खाऊँगा न खाने दूँगा। लेकिन उनसे सारे दावे फेल हो चुके हैं। देशभर में बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं..कमीशनबाजी हो रही है। और अब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी की चेयरमेन पर गंभीर आरोप लगे हैं।' उसने कहा कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा जब तक जेपीसी जाँच नहीं होगी।
SEBI

Congress protest against SEBI chief : हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर आज कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन रही है। वो सेबी चीफ माधबी बुच के इस्तीफे और अडाणी मामले की JPC जाँच की मांग कर रही है। इस रिपोर्ट में सेबी चीफ़ पर लगे आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने तीन प्रमुख सवाल किए हैं जिनमें पहला है कि माधवी बुच ने अब तक इस्तीफ़ा क्यों नहीं दिया। दूसरा सवाल है अगर निवेशकों का पैसा डूबा तो ये किसकी ज़िम्मेदारी बनती है और तीसरा सवाल है कि सेबी चेयरपर्सन पर लगे इतने गंभीर आरोपों के बाद क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेगा? इसे लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शन के क्रम में भोपाल में भी आज भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपना विरोध जताया।

सेबी जैसी नियामक संस्था में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ आज कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया, प्रियव्रत सिंह, पीसी शर्मा सहित कई विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए और उन्होने ईडी कार्यालय का घेराव किया।

कांग्रेस ने बीजेपी और पीएम मोदी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

जितेंद्र सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ने अडानी समूह के शेयर घोटालों की जाँच करने और सेबी में चल रही अनियमिताओं के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘बीजेपी ने अपने पूरे चुनाव अभियान में कहा था कि न खाऊँगा न खाने दूँगा। सारी चीजें फेल हो चुकी है। बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं..कमीशनबाजी हो रही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कई महीनों पहले बता दिया था कि अडाणी ने शेयर मार्केट को ऊपर नीचे कराया है। और अब तो रिपोर्ट में ये कहा गया है कि सेबी की चेयरमेन इसमें लिप्त है। इनका चेहरा बेनक़ाब हो चुका है। जनता ने इन्हें देख लिया है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा जब तक जेपीसी जाँच नहीं होगी।’

भोपाल सहित देशभर में विरोध प्रदर्शन

वहीं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी कहते थे मेरे आगे पीछे कोई नहीं है..लेकिन उनके आगे अडाणी और पीछे अंबानी है। क्या कारण है कि सेबी डायरेक्टर की संपत्ति दस गुना बढ़ गई। अडाणी और अंबानी की आय लाखों रुपये बढ़ गई और देश के गरीब और भी गरीब हो गए। देश के आम नागरिक से निवाला छीन लिया और अडाणी अंबानी का पेट भर दिया। नरेंद्र मोदी का ईमानदारी का मुखौटा सामने आ गया है। नरेंद्र मोदी जो ईमानदार होने का दावा करते थे, अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनसे अधिक भ्रष्ट कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ।’ बता दें कि देशभर में आज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।  दिल्ली कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर अपना विरोध जताते हुए सेबी प्रमुख माधबी बुच के इस्तीफे और अडानी मामले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग की।

[dgv_vimeo_video id=”1001541128″]

[dgv_vimeo_video id=”1001541839″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews