Bhopal News: हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे वहां मौजूद मरिज और डॉक्टर

घटना रात करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। जब इमरजेंसी सीएमओ सोमित्र बाथम मरीजों को देख रहे थे। तभी केबिन की फॉल सीलिंग अचानक से गिर गई।
Bhopal News: हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे वहां मौजूद मरिज और डॉक्टर

Bhopal News : राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जब हमीदिया अस्पताल में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, अस्पताल परिसर में बनी नई बिल्डिंग पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे के दौरान उक्त स्थान पर मौजूद मरीज सहित डॉक्टर बाल-बाल बच गए। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…

मरीजों को देख रहे थे CMO

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। जब इमरजेंसी सीएमओ सोमित्र बाथम मरीजों को देख रहे थे। तभी केबिन की फॉल सीलिंग अचानक से गिर गई। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। फिलहाल, इसमें किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

2023 में हुआ था उद्धाटन

बता दें कि इस इमरजेंसी वार्ड में रोजाना करीब 250 से 350 मरीज आते हैं, जहां यह हादसा हुआ है यहां मरीज पर्चा बनवाने के बाद सबसे पहले यहीं आते हैं। जिसका उद्धाटन पिछले साल यानी 2023 में हुआ था, जिसे 727 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है, लेकिन यह पहली बारिश में ही टूट कर गिर गई।

[dgv_vimeo_video id=”980387941″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews