अब युवक कांग्रेस चुनाव में सिंधिया गुट हाशिए पर

अब युवक कांग्रेस चुनाव में सिंधिया गुट हाशिए पर
भोपाल।
 मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में 22 मार्च को युवक कांग्रेस (youth congress) के चुनाव (election) होने जा रहे हैं। इन चुनावों के माध्यम से मध्य प्रदेश के नए युवक कांग्रेस अध्यक्ष (youth congress president) का चुनाव होना है। गुटो में बटी कांग्रेस में इस पद के लिए एक बार फिर मशक्कत तेज हो गई है । दरअसल इस पूरे मामले में चुनाव प्रक्रिया (election process) को लेकर सवालिया निशान खड़े हुए हैं। आलाकमान का फरमान आया है कि  इन चुनावों के लिए प्रत्याशियों को इंटरव्यू (interview) देने होंगे।
उसके बाद ही वे चुनाव में खड़े हो पाएंगे ।ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) गुट  की ओर से प्रबल  दावेदार माने जाने वाले कृष्णा घाडगे (krishna ghatge) ने इस पूरी चुनाव प्रक्रिया का ही विरोध किया है ।उनका कहना है कि 15 साल तक हमने सड़कों पर संघर्ष किया और उसके बाद भी हमें अगर इंटरव्यू देने की जरूरत पड़ती है तो ऐसे पद का क्या फायदा। अगर इंटरव्यू लेने ही हैं तो फिर विधायकों और सांसदों के प्रत्याशियों के क्यों नहीं लिए थे ।
अपनी 15 साल के संघर्ष का जिक्र करते हुए कृष्णा ने यह भी कहा कि अगर दिल्ली से आया हुआ कोई परिंदा हमारा इंटरव्यू लेकर हमें सर्टिफाइड करें तो इस से कोई मतलब नहीं। कृष्णा ने इस चुनाव के लिए केवल अपना बायोडाटा दिया है और इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेने से इंकार कर दिया है। कुल मिलाकर पूरी चुनाव प्रक्रिया की विवादास्पद हो रही है और ऐसे में हाशिये पर चल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के प्रबल दावेदार का यह बयान भी  इस बात को बता रहा है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews