SAS अधिकारियों के ट्रांसफर, सागर निगम आयुक्त का तबादला निरस्त

SAS अधिकारियों के ट्रांसफर, सागर निगम आयुक्त का तबादला निरस्त

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है| राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के दो अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है| सागर नगर निगम के आयुक्त रहे रामप्रकाश अहिरवार का 14 अगस्त का तबादला आदेश निरस्त किया गया है| वे सागर निगम आयुक्त यथावत रहेंगे|

वहीं उमेश प्रकाश शुक्ला की सेवाएं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार से वापस लेते हुए अपर कलेक्टर गुना बनाया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews