PWD मंत्री सज्जन सिंह ने किया बावड़िया कला ओवरब्रिज का लोकार्पण

PWD मंत्री सज्जन सिंह ने किया बावड़िया कला ओवरब्रिज का लोकार्पण

भोपाल।

लंबे अरसे बाद बावड़िया कला और उस के आस पास रहने वाले लोगो को रेलवे ओवरब्रिज की सौगत मिल ही गई। बावड़िया कला रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण आज लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह ने किया और इसी के साथ इसे अब खुल दिया गया । इस के खुलने के बाद बावड़िया कला और उस के आस पास रहने वाले लोगो जाम से आजादी मिलेगी।यह ओवरब्रिज2016 से बन रहा था। अब इस ब्रिज के बन जाने के बाद लोगों को आवाजाही में काफी आसानी हो जाएगी।

करीब दो लाख लोगों को होगा फायदा
लगभग एक महीने पहले ही ब्रिज और एप्रोच रोड का काम पूरा हो गया था। जिस के बाद से इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था। इस रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण से क्षेत्र की 2 लाख लोगो को इस फाएदा होगा। करीब 33 करोड़ की लागत से बने इस रेलवे ओवर ब्रिज के चालू होने से लोगों को बावड़िया रेलवे फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews