निशा बांगरे ने अपने इस्तीफे को लेकर सरकार से आज शाम तक मांगा जवाब, सामान्य प्रशासन विभाग को लिखा पत्र

Nisha Bangre

छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि आज शाम तक उनके इस्तीफे के निर्णय से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होने अपने पत्र में लिखा कि उन्हे जल्द ही चुनाव के लिए नामांकन भरना है, ऐसे में विभाग शीघ्र फैसला बताए। बता दें कि हाई कोर्ट ने GAD को आज शाम तक निशा बांगरे के इस्तीफे पर निर्णय लेने हेतु आदेशित किया है।

निशा बांगरे ने लिखा पत्र

निशा बांगरे ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘प्रार्थी के त्याग पत्र का हाई कोर्ट द्वारा GAD को आज दिनांक 23 अक्टूबर तक निर्णय लेने हेतु आदेशित किया गया था। अत: आज इस्तीफे पर निर्णय के आदेश की प्रति उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि मैं मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत अपना नामाकंन जमा कर सकूं।’ बता दें कि जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि 23 अक्टूबर तक निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर अपना निर्णय लें। इसी के साथ हाई कोर्ट ने इस्तीफे पर 27 अक्टूबर तक एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये है मामला

बैतूल निवासी निशा बांगरे की फिलहाल छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर  पदस्थापना है। उन्होने अपने पद से त्यागपत्र देकर आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली थी लेकिन राज्य सरकार न उनके ऊपर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया और उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद उन्होने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने इस्तीफे पर जल्द से जल्द फैसला लिए जाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने निशा बांगरे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में ही जाने का निर्देश दिया था और अब उन्होने आज शाम तक अपने इस्तीफे को लेकर राज्य सरकार द्वारा फैसले से अवगत कराए जाने को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews