
Commission issues notice to CMHO
भोपाल शहर के नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के सफाई कर्मियों को निगम द्वारा रेनकोट उपलब्ध नहीं कराये जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारी भारी बारिश में भीगते हुए काम करने के लिए मजबूर है। कई बार शिकायत के बावजूद भी निगम के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
बिना रेनकोट के सफाई करनी पड़ती
नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में आठ हजार से ज्यादा कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी को बारिश में भीगते हुये कार्य करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों को रेनकोट उपलब्ध नहीं कराया है, इस कारण उन्हें भारी बारिश में भी बिना रेनकोट के सफाई करनी पड़ती है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
आयोग ने लिया संज्ञान
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा हैं।
