नर्मदापुरम और माखन नगर नाम का नोटिफिकेशन जारी, नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक घोषणा

नर्मदापुरम और माखन नगर नाम का नोटिफिकेशन जारी, नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक घोषणा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वही नर्मदापुरम जिले के बाबई कस्बे का नाम बदलकर प्रसिद्ध हिंदी कवि और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर माखन नगर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 फरवरी को नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम नाम करने की औपचारिकता पूरी करेंगे।

यह भी पढ़े.. दूसरे के दस्तावेज से खदान लेना पड़ा महंगा, कलेक्टर ने लगाया दो करोड़ 10 लाख का जुर्माना

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल नर्मदा जयंती पर इन दोनों जगहों के नाम बदलने की घोषणा की थी जिसके बाद प्रक्रिया के थथ  केंद्र सरकार ने प्रदेश के होशंगाबाद जिले का नाम नर्मदापुरम करने की मंजूरी दे दी है। इसी तरह केंद्र ने नर्मदापुरम जिले के बाबई कस्बे का नाम बदलकर प्रसिद्ध हिंदी कवि और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर माखन नगर करने के लिए भी मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया था, ‘‘ होशंगाबाद को नर्मदापुरम और बाबई को माखन नगर करने का प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। जन आकांक्षाओं के अनुरुप इस सुखद निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’ प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी होते ही नाम में बदलाव हो जाएगा। प्रदेश सरकार की एक वेबसाइट के अनुसार होशंगाबाद का नाम मालवा के दूसरे राजा गोरी वंश के होशंगशाह के नाम पर पड़ा था। होशंगशाह ने इसे जीता था, इसका पुराना नाम नर्मदापुर था। हालांकि प्राचीन इतिहास में होशंगाबाद जिले का कोई उचित विवरण नहीं है। ऐतिहासिक अभिलेखों में सबसे पहले इसका नाम 1405 ईस्वी में सुल्तान होशंगशाह गोरी के शासनकाल के दौरान सामने आया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews