
भोपाल, डेस्क ने रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी को लेकर एक बार फिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ गई है, भोपाल में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मैं जल्द ही मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर अभियान शुरू करने जा रही हूँ, गुनगा से यह अभियान मैं शुरू करूंगी, पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने इस अभियान में कांग्रेस का भी स्वागत किया है उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस मेरे इस अभियान में साथ देना चाहती है तो तो चले। वही उमा भारती ने कहा कि मेरा पूरा फोकस प्रदेश में शराबबंदी पर है, उन्होंने कहा कि मेरे इस अभियान में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे और जब मैं प्रदेश के शहरों में और गांवों में शराब की दुकाने बंद कराने खुद मैदान में जाऊँगी और दुकानों के सामने खड़ी हो जाऊँगी, हालांकि इस अभियान की शुरुआत कब और कैसे होगी इसका खुलासा अभी पूर्व मुख्यमंत्री ने नहीं किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि 24-25 मार्च को वह प्रेस कांफ्रेस करेगी और फिर अपने अभियान की जानकारी देंगी।
यह भी पढ़ें… Morena News: कोर्ट में गवाही देने जा रहे वृद्ध को मारी गोली, ग्वालियर रेफर
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शराबबंदी को लेकर अभियान की यह सक्रियता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद दिखाई दे रही है, मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर अभियान चलाने के लिए कई बार तारीखें देने वाली भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सीएम शिवराज ने उमा भारती से नशामुक्ति के लिए सरकारी जनजागरण अभियान में सहयोग के लिए उनके साथ अभियान में शामिल होने की अपील की है, सीएम शिवराज ने भी ट्वीट कर कहा कि उमा भारती को शराब मुक्ति व नशा मुक्ति के संबंध में सामाजिक चिंताएं हैं। उनकी इन चिंताओं पर सरकार जनप्रतिनिधियों, नागरिकों व सामाजिक संस्थाओं के साथ जनजागरण अभियान चलाएगी। चौहान ने कहा कि इस जनजागरण अभियान में सहयोग के लिए उमा भारती से साथ मांगा है।
