एनएसयूआई ने परीक्षा के निर्णय पर जताया विरोध, राज्यपाल से मांगा समय

एनएसयूआई ने परीक्षा के निर्णय पर जताया विरोध, राज्यपाल से मांगा समय

भोपाल| भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन (Rajbhavan) के बाहर पहुंचकर विश्वविद्यालय (University) द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध जताया और राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा| जिससे कि एनएसयूआई प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की बात राज्यपाल के समक्ष रख सके |

एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि महामहिम राज्यपाल का परीक्षा करवाने का निर्णय गलत है इससे प्रदेश के लाखों छात्रों की जान खतरे में आ सकती हैं ऐसे में अगर परीक्षा कराई जाती है तो लाखों छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण फैलने का भी अत्यधिक डर रहेगा जिससे कि वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त होंगे|

जिला अध्यक्ष आशुतोष चोकसे ने कहा कि हमने राज भवन पहुंचकर जो परीक्षाएं करवाई जा रहे हैं उस पर विरोध जताया है क्योंकि यहां परीक्षा करवाने का उचित समय नहीं है | ऐसे में प्रदेश के निजी महाविद्यालय विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी छात्र छात्राओं के ऊपर परीक्षा शुल्क और महाविद्यालय का शुल्क जमा करने के लिए अत्यधिक दबाव बना रहे हैं ऐसे में जो निर्धन परिवार के छात्र-छात्राएं वह काफी परेशान हैं|

इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष आशुतोष चोकसे, प्रदेश सहसचिव गौरव चौहान मेडिकल विंग प्रमुख रवि परमार समन्वयक समर्थ समाधिया सचिव सचिन राय अक्षत दुबे मृत्युंजय सिंह राजभवन पहुंचे |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews