महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयानों को लेकर NSUI का प्रदर्शन, BJP नेताओं की मानसिकता का पुतला दहन किया

NSUI ने मांग की कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले सभी नेताओं के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए , भाजपा देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे
NSUI Bhopal protest

NSUI Bhopal protest

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) भोपाल ने आज महिलाओं के प्रति लगातार अपमानजनक, अशोभनीय और निंदनीय बयान देने वाले भाजपा नेताओं के विरोध में प्रदर्शन किया, छात्र नेताओं ने प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस के नेतृत्व में भाजपा की महिला-विरोधी मानसिकता का पुतला दहन किया।

NSUI भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर का कहना है कि भाजपा नेताओं द्वारा बार-बार महिलाओं का अपमान करना यह साबित करता है कि भाजपा की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही है। भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा पहले भारतीय सेना की महिला अधिकारी भारत की बेटी को लेकर और फिर लाड़ली बहनों को लेकर अपमानजनक बयान दिया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा शासकीय आयोजन में सार्वजनिक मंच पर एक महिला के वस्त्र (हिजाब ) खींचने जैसा शर्मनाक आचरण किया गया । भाजपा विधायक प्रमोद कुमार द्वारा महिलाओं को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक बयान दिए गए । ये सभी बयान और घटनाएं महिलाओं के सम्मान, गरिमा और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला हैं।

भाजपा नेताओं की भाषा और सोच महिला विरोधी

पुतला दहन के दौरान NSUI प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस ने कहा कि भाजपा नेताओं की भाषा और सोच महिला विरोधी है। कभी सेना की महिला अधिकारी, कभी लाड़ली बहनें, भाजपा ने हर स्तर पर महिलाओं का अपमान किया है। सत्ता के संरक्षण में ऐसे बयान देने वालों पर कार्रवाई नहीं होना भाजपा की असली मानसिकता को उजागर करता है। NSUI महिलाओं के सम्मान के लिए हर मंच पर संघर्ष करेगा।

BJP नेताओं के बयान देश की आधी आबादी का अपमान

जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया और लक्की चौबे ने कहा कि भाजपा नेताओं के बयान देश की आधी आबादी का अपमान हैं। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को भाजपा संरक्षण दे रही है। NSUI भोपाल सड़क से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच पर ऐसे बयानों का विरोध करेगी और दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

NSUI ने दी आंदोलन की चेतावनी

NSUI भोपाल ने मांग की कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले सभी नेताओं के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए , भाजपा देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे , महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर गंभीर और संवेदनशील रवैया अपनाया जाए। NSUI भोपाल ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी नहीं रुकी, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews