वोटिंग के दिन ड्यूटी होने पर इन 4 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कर सकेंगे डाक मतपत्र से मतदान

MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र में निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है, वे निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन कई बार वे अपने मतदान के अधिकार का उपयोग नहीं कर पाते, इस बार निर्वाचन आयोग ने चार विभागों के शासकीय सेवकों के लिए डाक मत पत्र से वोट करने की सुविधा दी है।

निर्वाचन आयोग से जारी जानकारी के मुताबिक मतदान के दिन ड्यूटी में होने पर 4 विभागों के शासकीय सेवकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन -2023 की मतदान तिथि 17 नवम्बर को अत्यावश्यक सेवाओं में कर्त्तव्यस्थ होने के कारण 4 विभागों के शासकीय सेवक डाक मतपत्र से मतदान कर सकेंगे।

इन चार विभागों के शासकीय सेवकों को मिलेगी डाक मत पत्र की सुविधा 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार मतदान के दिन ड्यूटी पर होने के कारण अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर उपस्थित होने में सक्षम नहीं होंगे। ऐसे शासकीय सेवक डाक मतपत्र से मतदान करने के लिये पात्र होंगे। अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह विभाग (अग्निशमन सेवाएँ) और ऊर्जा विभाग शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews