दिग्विजय की मांग-पंजाब की तर्ज पर MP में भी ये काम करे शिवराज

digvijay singh shivraj singh chouhan

भोपाल।कोरोना संकट काल के बीच एमपी की सियासत गर्म है।कांग्रेस-बीजेपी के बीच लेटर वार तेजी से चल रहा है। आए दिन पत्र के माध्यम से कांग्रेस के दिग्गज नेता सरकार से नित नई मांग कर रहे है।अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखकर मांग की है कि संकट की इस घड़ी में पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी मध्याह्न भोजन योजना में पंजीकृत बच्चों के लिए उनके घरों में मध्यान भोजन पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाए।इससे पहले वो दो बार पीएम मोदी को पत्र लिखकर अलग अलग मांग कर चुके है।

दिग्विजय ने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉक डाउन के साथ मध्यप्रदेश के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बन्द है और इस वजह से इन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के कामकाज बन्द हो जाने से जहां एक ओर इन गरीबों के समक्ष आय का संकट उत्पन्न हो गया है वहीं दूसरी ओर बच्चें को मध्याह्न भोजन से इन परिवारों को दोहरी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब सरकार द्वारा वहां के बच्चों को मिड डे मील उनके घरों में वितरित किया जा रहा है जिससे कि उन्हें भूख के कारण मरने से बचाया जा सके।

उन्होंने मांग की है कि संकट की इस घड़ी में पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी मध्याह्न भोजन योजना में पंजीकृत बच्चों के लिए उनके घरों में मध्यान भोजन पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews