कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान-”सोमनाथ की तर्ज पर बनेगा ओरछा मंदिर”

कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान-”सोमनाथ की तर्ज पर बनेगा ओरछा मंदिर”

भोपाल।

एमपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की कमलनाथ सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी बीच जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर मध्यप्रदेश का ओरछा मंदिर बनाया जाएगा।

दरअसल, सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ओरछा के रामराजा मंदिर को गुजरात के सोमनाथ मंदिर तरह विकसित करेगी। सरकार ने ओरछा मंदिर के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मंदिर में विदेशी सैलानियों और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि ओरक्षा महोत्सव का आयोजन 6 मार्च से 8 मार्च तक किया जाएगा।

इससे पहले रविवार को ओरछा पहुंचे मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने रामराजा मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने बताया कि ओरछा के राम राजा मंदिर को विकसित करने के लिए काम शुरू हो गया है। मंदिर और ओरछा के विकास से लोगों को रोजगार मिलेगा। देशी और विदेशी पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी। आर्थिक विकास के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि पूरे नगर के मकानों को एक रंग में रंगने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। यदि लोग पुताई करवाने में सक्षम नहीं होंगे तो प्रशासन रंग करवाएगा। साथ ही बेतवा और जामनी पर पुलों के निर्माण के लिए एनएचएआई को एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews