
Patwari arrested red-handed
राजधानी भोपाल में लोकायुक्त टीम ने कारवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
[dgv_vimeo_video id=”1092495112″]
रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार
बैरसिया तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी अविनाश सिंह को लोकायुक्त टीम ने झिकरिया-दामखेड़ा क्षेत्र में 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पटवारी ने एक भूमि संबंधी काम के एवज में 30 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांगी थी। बुधवार को जब पीड़ित ने पहली किश्त के रूप में 15 हज़ार रुपये दिए, तभी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर पटवारी अविनाश सिंह को पकड़ लिया।
जनता नाराज, भ्रष्टाचार का अड्डा बना बैरसिया तहसील कार्यालय
बैरसिया तहसील में भ्रष्टाचार की यह कोई पहली घटना नहीं है, क्षेत्रवासियों का कहना है कि पटवारी कार्यालय में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। जनता में रोष है और लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
