हरदा और डिंडोरी के 44 गांवों के लोगों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, कृषि मंत्री ने जताया पीएम का आभार

कमल पटेल

हरदा/भोपाल। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ग्रामीण इलाकों (Rural Areas) में भूमि का स्वामित्व देकर देश में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। पायलट प्रोजेक्ट में शामिल मध्य प्रदेश के हरदा (Harda) और डिंडोरी (Dindori) जिले के 44 गांव के लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ मिलेगा।

मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा गांधीवादी बताते हुए राज्य के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों को अब सही मायने में आजादी मिल रही है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा मध्य प्रदेश में ग्रामीण इलाकों के रहवासियों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री आवास योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के नाम से देशव्यापी कर दिया, इस योजना में मुख्यमंत्री आवास योजना की तरह ग्रामीणों को उनकी जमीन का मालिकाना हक प्रदान करना शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 11 अक्टूबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश भर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना सौंपेंगे।

मध्य प्रदेश के पायलट प्रोजेक्ट मैं शामिल हरदा और डिंडोरी जिले के 44 गांव के ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र सही मायनों में अब आजाद हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि जमीन का मालिकाना हक मिल जाने से ग्रामीण अब अपने मकानो का बैंक लोन तथा अन्य कार्यों में उपयोग कर सकेंगे।उन्होंने प्रदेश के ग्रामीणों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश पर गांधी के नाम से कांग्रेस राज करती रही लेकिन गांधी के सपनों का गांव बनाने और ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने का कोई प्रयास नहीं किया। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वास्तविक गांधी वादी नेता है, जमीन का मालिकाना हक मिलने से गांव भी आत्मनिर्भर होंगे और देश का विकास संभव होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews