प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : सीएम मोहन यादव ने जारी की मध्य प्रदेश के 10 लाख 54 हजार किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर किसानों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना है। इसमें आरंभ वर्ष से 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
CM Dr. Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 जुलाई को भोपाल जिले के ग्राम जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2025 के लिए) की राशि 1460.25 करोड़ जारी कर दी है। बता दें कि योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ का भुगतान प्रभावित किसानों को किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है, ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

किसान 31 जुलाई तक कराएं अपनी अधिसूचित फसल का बीमा

अल-नीनो (El Niño) के संभावित प्रभाव से अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश किसाान कल्याण विभाग ने किसान बंधुओं से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई 2026 तक कराने की अपील की है। किसान बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केन्‍द्र, फसल बीमा पोर्टल, फसल बीमा ऐप एवं अधिकृत बीमा कंपनी के मध्‍यस्‍थ के माध्‍यम से फसल बीमा करा सकते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। यह योजना किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़, चक्रवात सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। कम प्रीमियम पर अधिक बीमा सुरक्षा उपलब्ध होने से किसानों की आय में स्थिरता बनी रहती है तथा नुकसान की स्थिति में शीघ्र मुआवजा प्राप्त होता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews