PM Modi MP visit : पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर, सागर और बैतूल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, भोपाल में रोड शो

प्रधानमंत्री पिछले बीस दिनों में पाँचवीं बार एमपी दौरे पर हैं। शाम को राजधानी में रोड शो के दौरान जगह जगह उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं इस दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं, कई सड़कों को डायवर्ट भी किया गया है।
PM Modi

PM Modi Madhya Pradesh visit : पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश आ रहे हैं। सागर और बैतूल में वो जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद शाम को राजधानी भोपाल में उनका रोड शो होगा। पीएम के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने रोड शो के दौरान उनके भव्य स्वागत की तैयारी भी की है। पिछले बीस दिनों में ये उनका पाँचवां एमपी दौरा है।

पीएम मोदी की जनसभाएँ और रोड शो

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार दोपहर 2.40 बजे सागर के बडतुमा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे बैतूल लोकसभा क्षेत्र के अबागांव खुर्द हरदा में उनकी सभा होगी। इस सभा के बाद वे भोपाल आएँगे जहां शाम 7.15 पर उनका रोड शो होगा। ये रोड शो लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा, कुशाभाई ठाकरे कन्वेंशन हॉल से शुरु होकर चंद्रशेखर आज़ाद प्रतिमा, नानके पेट्रोल पंप पर समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के भोपाल आने पर बीजेपी ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। एक किलोमीटर के उनके रोड शो के दौरान 200 से अधिक मंचों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

भोपाल में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम 

इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं भोपाल नगरीय यातायात पुलिस ने ट्रैफ़िक व्यवस्था में कुछ बदलाव किया है और कुछ रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है। माता मंदिर से रोशनपुरा, रोशनपुरा से लिली टॉकीज के रास्तों में परिवर्तन किया गया है। वहीं न्यू मार्केट से आने जाने वाले कई और रास्तों को भी डायवर्ट किया गया है। ये व्यवस्था दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक रहने का अनुमान है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews