पुलिस पर ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी का आरोप, महिला डॉक्टर को लाठी से मारा!

पुलिस पर ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी का आरोप, महिला डॉक्टर को लाठी से मारा!

भोपाल

एम्स में ड्यूटी से लौट रहे दो डॉक्टरों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इनमें से एक महिला डॉक्टर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वो इमरजेंसी ड्यूटी कर घर लौट रहे थे और इस दौरान पुलिसवालों ने उन्हें रोककर न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उन्हें लाठी से मारा भी जिससे दोनों डाक्टरों को चोटें भी आई है।

जानकारी के मुताबिक 8 अप्रैल को दोनों डॉक्टर एम्स से अपनी ड्यूटी कर लौट रहे थे, तभी एम्स के गेट नंबर एक के पास पुलिसवालों ने उन्हें रोका और पूछताछ शुरू कर दी। डाक्टरों का कहना है कि जब उनके द्वारा बताया गया कि वो एम्स में डाक्टर हैं और ड्यूटी से लौट रहे हैं तो पुलिस वालों ने कहा कि ये डाक्टर ही हैं जो कोरोना फैला रहे हैं। इनके द्वारा आईडी कार्ड दिखाने पर भी पुलिसवाले मानें नहीं और आरोप है कि लाठियों से दोनों डॉक्टरों को मारा भी गया।

इसके बाद पीड़ित डॉक्टरों ने पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की फिर डायल 100 पर भी शिकायत की है। इसी के साथ नाराज डॉक्टर्स ने एम्स डायरेक्ट को भी एक शिकायत पत्र सौपा है और दोषी पुलिस कर्मियों पर जांच और कार्रवाी की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews