पुलिस ने की दुकानदार की सरेआम पिटाई, कमलनाथ ने सरकार को घेरा

पुलिस ने की दुकानदार की सरेआम पिटाई, कमलनाथ ने सरकार को घेरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पुलिस की बर्बरता के अनेकों मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो सियासी मुद्दा बन रहे और सरकार की किरकिरी हो रही है| ताजा मामला बड़वानी (Barwani) के पलसूद से हैं| जहां सरेआम पुलिस (Police) द्वारा एक दुकानदार की बर्बरता से पिटाई की गई| कांग्रेस ने इस मामले में सरकार को घेरा है| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने ट्वीट कर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है|

पूर्व सीएम कमलनाथ ने घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है| वीडियो में युवक कह रहा है कि पुलिस अत्याचार कर रही है| उन्होंने लिखा ‘मध्य प्रदेश के बड़वानी के पलसूद में प्रेम सिंह ग्रंथी जो की वर्षों से पुलिस चौकी के पास एक छोटी सी दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करते आ रहे है। उनको वहाँ की पुलिस ने अमानवीय तरीक़े से पीटा, उनकी पगड़ी उतार दी, बाल पकड़ कर बुरी तरह से सड़क पर उनकी पिटाई की।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो
उन्होंने आगे लिखा ‘यह अत्याचार व गुंडागर्दी होकर सिख धर्म की पवित्र धार्मिक परंपराओं का अपमान भी है। ऐसी घटनाएँ बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। मैं सरकार से माँग करता हुँ कि तत्काल दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews