पुलिस ने पकड़ा डिलेवरी बॉय, घर पर ही छापता था नकली नोट, खुद ही बाजार में खपा देता था, समान सहित नोट बरामद

आरोपी के पास से नकली नोट छापने के उपकरण कलर प्रिंटर, ग्रीन फॉइल, स्केल, पेंसिले, शॉर्प पेपर कटर व छापे गए 13,400/- रुपये के 100 व 50 रुपये के नकली नोट जप्त किए गए है, आरोपी  स्विगी में डिलेवरी बॉय का काम भी करता है।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

BHOPAL NEWS :  भोपाल पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक आरोपी जाकिर खांन को पकड़ है, आरोपी अब तक 40,000/- रुपये के नकली नोट छाप कर बाजार में चला चुका है। आरोपी के पास से नकली नोट छापने के उपकरण कलर प्रिंटर, ग्रीन फॉइल, स्केल, पेंसिले, शॉर्प पेपर कटर व छापे गए 13,400/- रुपये के 100 व 50 रुपये के नकली नोट जप्त किए गए है, आरोपी  स्विगी में डिलेवरी बॉय का काम भी करता है। यह डिलेवरी के दौरान ही रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाकर नकली नोटो को बाजार में खपा देता था। पुलिस आरोपी जाकिर को पुलिस रिमाण्ड मे लेकर गंभीरता से पूछताछ कर रही है। वही उसके  पूर्व के आपराधिक रिकार्डो को भी खंगाला जा रहा है।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपी 

02 अप्रैल को हाउसिंग बोर्ड चौराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन चालक जिसके वाहन पर नम्बर सही से नहीं दिखाई दे रहा था को पुलिस ने रोकने की कोशिश की जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिकर करने लगा। पुलिस ने घेरा बंदी कर रोका और पूछताछ की तो इधर-उधर की बाते करने लगा, स्कूटी की डिग्गी खुलवा कर चेक की तो उसमें भारतीय मुद्रा के 100 के कुछ नोट पडे मिले। नोटो की बारीकी से निरीक्षण किया तो नकली नोट लग रहे थे। जिसे असली नोटो से मिलान किया तो डिग्गी में मिले नोटो से अलग थे। संदिग्ध की विधिवत तलाशी ली गई जिसमें पेंट की जेब में भी 100-100 के कुछ नोटो की गड्डी रखी मिली, बारीकी से निरीक्षण करने पर यह नोट भी नकली होना पाये गये। नकली नोटो के सीरियल नंबरो का मिलान किया तो सभी में एक जैसा होना पाया गया।

खुद ही छापता और बाजार में चलाता था नोट 

संदेही से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जाकिर खांन पिता नासिर खांन उम्र 42 साल निवासी इन्द्रविहार कालोनी थाना कोहेफिजा भोपाल का रहना बताया। संदिग्ध के निवास पर पहुंचकर तलाशी ली गई तो घर से नकली नोट प्रिंट करने का एक प्रिंटर HP कंपनी का, 100-100 रुपये के नोटो की एक गड्डी जिसमें कुल 55 नोट सभी का सीरियल नंबर एक जैसे थे। सादा कागज के दोनो तरफ 100 व 50 नोट के 2-2 नोट प्रिंट किए हुए 50 कागज मिले जिन पर सभी का सीरियल नंबर एक जैसे है। नकली नोट प्रिंट करने की अन्य सामग्री मिली जिन्हे जप्त किया गया।

गाड़ी भी चोरी की 

आरोपी से नकली नोट प्रिंट करने व अन्य संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने के संबंध में पूछताछ की तो दो चोरी के वाहन चोरी करना बताया जिन्हे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी से भारतीय मुद्रा के 50 व 100 रुपये के कुल कीमती 13400/- एवं चोरी के दो दोपहिया वाहन जब्त किए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews