पुलिस पदकों का एलान, मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अफसर और जवान होंगे सम्मानित

पुलिस पदकों का एलान, मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अफसर और जवान होंगे सम्मानित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के पूर्व पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों और सर्विस अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है| मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अफसरों और जवानों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा| एडीजी पुलिस प्रशिक्षण अनुराधा शंकर सिंह को अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा जाएगा|

डीआईजी आरआरएस परिहार, इंदौर नारकोटिक्स विंग में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक दिया जाएगा| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीरता पदकों की सूची घोषित की है। सूची के मुताबिक 215 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड, 80 को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल और 631 जवानों को सराहनीय कार्य के लिए मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इनको किया जाएगा सम्मानित
अनुराधा शंकर एडीजी पीएचक्यू, आरआरएस परिहार डीआईजी पीएचक्यू, शानु आफताब अली डिप्टी कमांडेंट 23वीं बटालियन एसएएफ भोपाल, संतोष कोरी एसपी रेडियो पुलिस ट्रेनिंग इंदौर, दिलीप कुमार सोनी एएसपी नारकोटिक्स विंग इंदौर, भारत कुमार भावसार इंस्पेक्टर पुलिस मुख्यालय, राकेश मोहन ​दिक्षित इंस्पेक्टर आईजी कार्यालय ग्वालियर, फरीद बज्मी इंस्पेक्टर पुलिस मुख्यालय, दीपक कदम इंस्पेकटर एससीआरबी पीएचक्यू, सीताराम तिवारी हेड कांस्टेबल 7वीं बटालियर एसएएफ भोपाल, रामप्यारे गर्ग हेड कांस्टेबल थाना पवई पन्ना| इसके अलावा रामकुमार गौतम हेड कांस्टेबल क्राईम ब्रांच थाना भोपाल, मंगल सिंह या​दव कांस्टेबल 7वीं बटालियन एसएएफ भोपाल, राजेश कुमार पांडेय 25वीं बटालियन एसएएफ भोपाल, रवि नरेश मिश्रा कांस्टेबल प्रशासन पुलिस मुख्यालय, रामराज गुप्ता इंस्पेक्टर होशंगाबाद आईजी कार्यालय, सुनील कुमार तिवारी सुबेदार पुलिस मुख्यालय, बलराम सिंह राजपूत सुबेदार पुलिस मुख्यालय, राजीव चौधरी इंस्पेक्टर ईओडब्ल्यू भोपाल और अनिल कुमार निगम एसआई ईओडब्ल्यू भोपाल को सम्मानित किया जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews