संतनगर चाकूबाजी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, व्यापारियों के अल्टीमेटम के बाद जांच में आई तेजी

भोपाल के संतनगर में कपड़ा व्यापारी नीरज जनियानी पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
संतनगर चाकूबाजी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, व्यापारियों के अल्टीमेटम के बाद जांच में आई तेजी

भोपाल के संतनगर इलाके में दिनदहाड़े हुए चाकू हमले ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। दरअसल 13 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे मेन रोड पर कपड़ा व्यापारी नीरज जनियानी पर दो हमलावरों ने पीछे से चाकू से हमला किया था और मौके से फरार हो गए थे। वहीं घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था।

दरअसल वारदात के बाद पूरे बाजार में दहशत फैल गई थी और व्यापारियों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू की और अब दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जांच में क्या-क्या सामने आया?

दरअसल पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमला पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा था या किसी पुराने विवाद का परिणाम। पुलिस को शुरुआती जांच में कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि इस वारदात में दो से अधिक लोगों की भूमिका हो सकती है। इसी आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके मोबाइल रिकॉर्ड, आने-जाने के रास्ते और घटना से पहले व बाद की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

व्यापारियों के विरोध के बाद तेजी से हुई कार्रवाई

वहीं हमले के बाद संतनगर के व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। व्यापारियों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इसके अलावा व्यापारिक संगठनों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई थी और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी थी। वहीं अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है लेकिन उनका कहना है कि जब तक घटना से जुड़े सभी लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जांच पूरी नहीं मानी जानी चाहिए।

भोपाल से रवि नथानी की रिपोर्ट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews