उपचुनाव: यहां सयुंक्त कलेक्टर ने ठोकी ताल, कमलनाथ से मुलाकात के बाद दिया इस्तीफा!

उपचुनाव: यहां सयुंक्त कलेक्टर ने ठोकी ताल, कमलनाथ से मुलाकात के बाद दिया इस्तीफा!

भोपाल/अनूपपुर, मो अनीश तिगाला| मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) की तारीखों का ऐलान भले न हुआ हो, लेकिन जंग तेज हो गई है| यह चुनाव रोचक मोड़ पर है, जहां दल बदल कर नेता मैदान में हैं, तो वहीं एक प्रशासनिक अधिकारी भी चुनाव लड़ने ताल ठोक रहे हैं| अनूपपुर विधानसभा सीट (Anupur Assembly Seat) पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रमेश सिंह ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। रमेश सिंह ने चुनावी तैयारी के मद्देनजर आज राज्य प्रशासनिक सेवा के संयुक्त कलेक्टर पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

अनूपपुर जिले के ग्राम खाड़ा के निवासी रमेश सिंह राज्य प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सतना, उमरिया, डिंडोरी समेत कई जिलों में सेवाएं दे चुके हैं| रमेश सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी जोरों पर थीं| अब रमेश सिंह ने फिर कांग्रेस से दावेदारी ठोकी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के संयुक्त कलेक्टर पद से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) से मुलाकात की थी| बताया जा रहा है कि कमलनाथ से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने मंगलवार को नौकरी से इस्तीफ़ा दिया है|

कांग्रेस ने कुंजाम को बनाया प्रत्याशी
रमेश सिंह के कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है| हालांकि कांग्रेस ने यहां विश्वनाथ सिंह कुंजाम को प्रत्याशी बनाया है| माना जा रहा है कि अब कांग्रेस प्रत्याशी बदलने पर भी विचार कर सकती है। ऐसा न हुआ तो वे किसी और दल से मैदान में उतर सकते हैं| रमेश सिंह ने पिछले माह अनूपपुर में वाहन रैली निकालकर ताकत दिखाई थी, तब यह माना जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें टिकट दे सकती है| लेकिन जब सूची जारी हुई तो उनका नाम नहीं था|

बिसाहूलाल के इस्तीफे से खाली हुई सीट, भाजपा ने बनाया मंत्री

अनूपपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में खाद्य नागरिक, आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा के संभावित उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के टिकट पर वे पिछला चुनाव जीते थे, लेकिन इस्तीफ़ा देकर वे भाजपा में चले गए और उन्हें मंत्री बनाया गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews