
Politics on Khadi : राहुल गांधी ने अभिनेता कमल हसन के साथ चर्चा में खादी को लेकर कई अहम बातें कही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कमल हसन के साथ एक इंटरव्यू में उन्होने कहा कि इस देश में खादी और उसके प्रसार की जरुरत है। इसे लेकर अब गृह मंत्री ने तीखा हमला करते हुए कहा है कि अगर उन्हें खादी की इतनी ही अहमियत लगती है तो वो खुद क्यों विदेशी टी-शर्ट पहनकर चल रहे हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘खादी को लेकर वो आडंबर कर रहे हैंं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने जब खादी को लेकर आह्वान किया तो आजादी के बाद जितनी खादी नहीं खरीदी गई, उनके आह्वान पर सवा लाख करोड़ की खादी देश में खरीदी गई। राहुल बाबा को खादी से इतना ही लगाव था तो विदेशी टी-शर्ट पहनकर क्यों यात्रा कर रहे हो। खादी पहनकर यात्रा करते। कम से कम आज जब उनको इंटरव्यू दे रहे हो, जिसे वायरल करवा रहे हो आप प्लान से उसी में खादी पहनकर बैठ जाते और खादी से लगाव प्रदर्शित कर देते। ये आपकी दुभाषीय बातें सब समझते हैं।’ इस तरह गृहमंत्री ने ये भी कहा कि राहुल गांधी प्लान के तहत ये इंटरव्यू वायरल करवा रहे हैं। इस तरह एक बार फिर उन्होने मामले को विदेशी टीशर्ट बनाम खादी की ओर मोड़ दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”785885767″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

