वीडी शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर दुख जताया, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर पलटवार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष कहा कि घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सरकार पूरी संवेदनशीलता से स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बयानों को दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए उनकी निंदा की। बता दें कि राहुल गांधी ने वीआईपी मूवमेंट पर रोक और व्यवस्थाओं में सुधार की अपील की है, जबकि अखिलेश यादव ने महाकुंभ की व्यवस्था सेना को सौंपने की मांग की है।
Congress MLA Babu Jandel Video

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाएं कायम करने में लगे हुए हैं। वहीं, इस मामले पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बयान को उन्होंने दुर्भावना से प्रेरित बताया और कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति करना बेहद निंदनीय है।

महाकुंभ में हुई दुर्घटना को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार और प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। राहुल गांधी ने सरकार से वीआईपी मूवमेंट पर प्रतिबंध लगाने और कुंभ के आगामी दिनों के लिए व्यवस्थाओं में सुधार करने की अपील की। वहीं, अखिलेश यादव ने महाकुंभ की व्यवस्था सेना को सौंपने की मांग की है।

वीडी शर्मा ने घटना पर दुख ज़ाहिर किया, विपक्ष के बयान की निंदा

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इस मामले पर शासन-प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनपर पलटवार किया है और कहा है कि ‘ यह वह लोग हैं जो हमेशा से सनातन और हिंदुत्व का अपमान करते हैं। इतने बड़े महाआयोजन में जो घटना हुई है वो बेहद दुर्भाग्यजनक है। जो इस हादसे मके कारण हमारे बीच नहीं रहे उनके प्रति हम संवेदना व्यक्त करते है। इसपर सभी को संवेदना व्यक्त करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी ने महू में कहा कि कुंभ स्नान करने से क्या हो जाएगा। वो  सनातन पर, हिंदुत्व पर, हमारी परंपरा पर पहले दिन से सीधा आक्रमण कर रहे हैं। ये सनातन संस्कृति और हिदुत्व को बदनाम कर रहे हैं। किसी और के बारे में ये जरा बोल के दिखाए इस तरह की बातें। जो घटना घटी है उस पर सरकार, प्रधानमंत्री जी,  गृहमंत्री जी लगातार संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाओं में लगे हैं। लेकिन कांग्रेस के आरोप प्रत्यारोप दुर्भाग्यजनक है। ऐसे लोगों को जनता जवाब देती है और आगे भी देती रहेगी। इस दुर्घटना को लेकर ऐसी राजनीति करना दुर्भाग्यजनक है।’

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कही थी ये बात

बता दें कि इस घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ही इसके लिए ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अभी भी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं। ऐसे में वीआईपी कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाद महाकुंभ का प्रबंधन सेना को सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘विश्वस्तरीय व्यवस्था करने के प्रचार करते हुए दावों की सच्चाई अब जब सबके सामने आ गयी है, तो जो लोग इसका दावा और मिथ्या प्रचार कर रहे थे, उन्हें इस हादसे में हत हुए लोगों की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपना पद त्याग देना चाहिए।’

[dgv_vimeo_video id=”1051474028″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews