गर्भवती होने की ये कैसी सजा, महिला को नौकरी से निकाला, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Bhopal News

Bhopal News : राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और उनके उत्थान के लिए कई साड़ी योजनायें चला रही है वहीं राज्य सरकार के सहयोग से चलने वाले कुछ संस्थान महिलाओं को अपमानित करने में जरा भी नहीं हिचकिचा रहे , ताजा मामला एक गर्भवती महिला को नौकरी से निकालने का है, मामले की जांच के आदेश प्रशासन ने दे दिए हैं।

गर्भवती हुई महिला तो नौकरी से निकाला 

ये मामला राजधानी भोपाल के  जेपी अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर “सखी” से जुड़ा है, यहाँ काम करने वाली एक महिला को इसलिए निकाल दिया गया कि वो गर्भवती हो गई, महिला ने जब मातृत्व अवकाश लेने के लिए आवेदन दिया तो सेंटर संचालक ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया।

परेशान महिला ने कलेक्टर की जनसुनवाई में की शिकायत 

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल के रातीबड क्षेत्र में रहने वाली रानी गढ़वाल पत्नी सोनू सूर्यवंशी मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची थी , उसने वहां दिए आवेदन में बताया कि वो जेपी अस्पताल में बने वन स्टॉप सेंटर सखी डेस्क वर्कर के रूप में काम करती थी, वन स्टॉप सेंटर को एक NGO संचालित करती थी।

भोपाल ADM ने दिए जांच के आदेश 

उसने बताया कि वो मई 2023 में गर्भवती हुई तो उसके साथ काम करने वाली दो महिलाओं का उसके प्रति व्यवहार बदल गया, उसने वन स्टॉप सेंटर संचालित करने वाली एनजीओ को मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन दिया तो उन्होंने ना सिर्फ अवकाश देने से इंकार कर दिय अबल्की नौकरी से भी निकाल दिया, महिला की बात सुनने के बाद एडीएम हरेंद्र नारायण ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews