National Voters Day : 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निवाड़ी के वर्तमान व तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी सम्मानित

National Voters Day : 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निवाड़ी के वर्तमान व तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी सम्मानित

National Voters Day : आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। भोपाल में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां निवाड़ी जिले के तत्कालीन कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर तथा वर्तमान जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।

निवाड़ी तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी सम्मानित

इस कार्यक्रम में छह जिलों के वर्तमान और तत्कालीन निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत निवाड़ी के वर्तमान कलेक्टर व तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी डिंडोरी अरूण कुमार विश्वकर्मा व तत्कालीन कलेक्टर निवाड़ी तरूण भटनागर को उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यो को लिए पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने सभी को सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में  अलीराजपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह, विदिशा के उमाशंकर भार्गव, सीहोर के चंद्रमोहन ठाकुर, बुरहानपुर के प्रवीण सिंह अढ़ायच, डिण्डौरी के तत्कालीन कलेक्टर रत्नाकर झा और अरूण कुमार विश्वकर्मा शामिल है। वहीं निवाड़ी तत्कालीन कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर और वर्तमान जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उद्देश्य और इस साल की थीम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करना और इसे लेकर जागरूकता फैलाना है। लोकतंत्र में जनता के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है। 1950 में भारत में चुनाव की स्थापना के दिन को चिन्हित करते हुए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम विषय ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’ (वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं) है। इस दिन देशभर में अलग अलग स्थानों पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और लोगों को बताया जा रहा है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews